एक लड़की होती है जिसे बचपन में गुड़िया दी जाती है , और छोटी सी थाली-चम्मच। उसे खेल-खेल में सिखाया जाता है कि “खाना बनाना सीख लो , कल को अपने घर काम आएगा।” वो पूछती नहीं कि अपना घर कौन-सा है , क्योंकि उसे बताया जाता है जहाँ तुम जाओगी , वही तुम्हारा घर होगा। एक दिन एक आदमी उसे मुस्कुराकर कहता है — “ तुम्हारे हाथों का खाना बहुत अच्छा है।” बस , वहीं से शुरू होती है मेरी कहानी एक रिश्ता जिसमें प्यार के साथ-साथ ज़िम्मेदारियों की एक लंबी सूची मेरी हथेली पर रख दी गई ओर जानते या अनजाने मे धीरे-धीरे में रसोई का इलाका बन गई चूल्हे की आँच मेरी उंगलियों में मिलने लगी मसालों की खुशबू में मुझे अपनी पहचान लगने लगी मुझे लगा यह मेरी उंगलियों पर चल रही पर जाने न कब में भूल गई यह मेरी मर्जी नहीं पर क्या यह ओब्सेशन है ? या फिर एक सीमित दुनिया में खुद को ज़िंदा रखने की कोशिश ? किचन साथी बना क्योंकि परिवार ने कोई स्थान न दिया । कहते हैं भारतीय औरतें भगवानों में बहुत विश्वास रखती हैं। पर क्यू उन्होंने भी तो मुझे मेरा स्थान न दिया पर मुझे तो आद...
Akhyana comes from Sanskrit, meaning “to narrate.” This blog shares forgotten or silenced narratives, exploring history, mythology, society, and life, inviting readers to listen, reflect, and question stories that have long waited to be told.